शाहजहांपुर, सितम्बर 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। क्षेत्र में संचालित पटाखा फैक्ट्री को बंद कराने की मांग को लेकर कौशल कुमार गुप्ता समेत अन्य लोगों ने प्रदेश के पर्यावरण मंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया कि फैक्ट्री के संचालन से वायु प्रदूषण के साथ ही आग और विस्फोट का खतरा बना हुआ है। इससे आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा और पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में फैक्ट्री की तत्काल जांच कराने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उसे बंद कराने की कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन पर कौशल कुमार गुप्ता, संगीता सिंह, सत्येंद्र सैनी, सविता समेत अन्य मौजूद रहें ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...