Shahjahnpur News: पगडंडी के सहारे स्कूल पहुंचे अधिकारी, दोनों शिक्षक मिले अनुपस्थित
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहबाद के मजरा शिवनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय का गुरुवार को जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह और बीडीओ बाबूलाल वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने पर दोनों अधिकारी पगडंडी के सहारे किसी तरह स्कूल पहुंचे। निरीक्षण में तैनात दोनों शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि 55 बच्चों में 42 उपस्थित थे। दोनों शिक्षामित्र बच्चों की देखरेख करते मिले। बताया गया कि एक शिक्षक मेडिकल अवकाश और दूसरा अन्य अवकाश पर है। बारिश में रास्ते पर कीचड़ व जलभराव होने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी होती है। बीईओ यशवंत सिंह ने बताया कि विद्यालय के बीच तालाब और आसपास निजी कृषि भूमि होने से रास्ते की समस्या है। यह भी पढ़ें- Mau News: अभिभावकों से संपर्क कर छात्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.