शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: बडा संवाददाता। सांप पकडते समय सांप ने युवक को काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बंडा थाना क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर झझरिया निवासी परागूलाल का 40 वर्षीय पुत्र उमेश गौतम रविवार को दोपहर बाद पड़ोस के गांव पंडरी चादूपुर निवासी धर्मेंद्र के घर साप को पकड़ने के लिए गया था। अचानक सांप को पकडते समय सांप ने उसे काट लिया हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने इधर-उधर झाड़ को करने के लिए ले गए लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिवार के लोग बंडा के सरकारी अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया उसकी मौत पर मां राजवती भाई अभिषेक बहन निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है उमेश की शादी नहीं हुई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया शव का पोस्टमार...