शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- Shahjahnpur News: निगोही। सोमवार शाम हमजापुर स्थिति एक पेट्रोल पंप पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद कार सवार कई युवको ने पेट्रोल पंप से खींचकर बाइक सवार युवक को जमकर पीटा। पुलिस ने पांच नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। निगोही के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सोमपाल कुशवाहा ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े सात बजे बेटा अरविन्द कुशवाहा हमजापुर चौराहे के पास स्थित एक पंप से बाइक में तेल डलवाने गया था। तेल लेने के बाद वह पान-मसाला की दुकान पर खड़ा हो गया। इस बीच एक कार ने पीछे से बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कार-बाइक की टक्कर के बाद युवक को पेट्रोल पंप पर खींचकर पीटा विरोध करने पर कार से उतरे युवक बेटे अरविन्द कुशवाहा को पीटने लगे। बे...