शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला स्काउट-गाइड परिसर रोटी गोदाम में गुरुवार को जिला स्काउट मास्टर, जिला गाइड कैप्टन, ब्लॉक स्काउट मास्टर एवं ब्लॉक गाइड कैप्टन की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव और वित्त एवं लेखाधिकारी अरुण कुमार राणा ने की। बैठक में 11 अगस्त को भारत में स्काउट-गाइड आंदोलन के जनक एवं जिले की विभूति पंडित श्रीराम बाजपेई की जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने के निर्देश दिए। बताया गया कि समारोह में पंडित श्रीराम बाजपेई की पुत्रवधू विशेष रूप से शामिल होंगी। बैठक में जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिन्दर कौर, ब्लॉक स्काउट मास्टर आनंद बाजपेई, प्रमोद, मुख्तियार और विजय पाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur N...