शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। बिना पंजीकरण संचालित होने वाले निजी क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। नोडल अधिकारी डॉ. इरफान खान ने पुलिस टीम के साथ नगर से हुल्लापुर चौराहे तक कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई संचालक शटर गिराकर मौके से चले गए। इस्लामगंज मार्ग स्थित बगिया मोहल्ले में एक क्लीनिक पर मरीजों की भीड़ मिली। संचालक ने पंजीकरण होने की बात कही, लेकिन जांच के दौरान संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। नोडल अधिकारी ने दो दिन के भीतर पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। क्लीनिक में चिकित्सकीय कचरे के निस्तारण की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। डस्टबिन में इस्तेमाल इंजेक्शन, पट्टियां और अन्य सामग्...