शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: सदर बाजार क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पंजाब भागने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही कैंट क्षेत्र के जंगल में पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी प्रेमपाल के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं उसका अपचारी किशोर साथी पुलिस अभिरक्षा में है। दोनों के कब्जे से छीनी गई पूरी चैन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पांच अक्टूबर को एनसीसी तिराहे के पास मऊ खालसा रोड से पीपल घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर दो लोगों ने एक व्यक्ति से चैन छीन ली थी। मामले में तहरीर के आधार पर सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध सामने आए।...