Shahjahnpur News: पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का रास्ता खुला, आवेदनों की होगी जांच
शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने या पहले से दर्ज विवरण में सुधार कराने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सामान्य निवासियों से मिलने वाले आवेदनों की जांच कर नियमानुसार नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नामांकन की अंतिम तिथि के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक मतदाता सूची में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। इस अवधि में प्राप्त होने वाले परिवर्तनों का अलग रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद इन बदलावों को ऑनलाइन डाटा एंट्री के माध्यम से शामिल किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.