Shahjahnpur News: नौवें दिन आशाओं ने घरों से कार्य बहिष्कार का लिया निर्णय
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी परिसर में चल रहा आशा कार्यकर्ताओं का धरना नौवें दिन नए मोड़ पर पहुंच गया। आशाओं ने धरना स्थल छोड़कर अगले तीन दिन तक घरों से ही कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। आंदोलनरत कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई दिन बीतने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव, टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की देखभाल सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। आशाओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सहयोग नहीं करेंगी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: हड़ताल पर आशाएं: ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.