Shahjahnpur News: नौकरी लगवाने के नाम पर छात्र से 2.37 लाख की ठगी
शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: निगोही, संवाददाता। नौकरी लगवाने का झांसा देकर बीए के छात्र से 2.37 लाख रुपये ठग लिए गए। नौकरी नहीं लगने और आरोपी के फोन न उठाने पर छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।निगोही के मोहल्ला महादेवी वर्मा नगर निवासी हर्षित कुमार ने बताया कि वह जीएफ कॉलेज में बीए का छात्र है। कॉलेज में साथ पढ़ने वाली एक छात्रा ने उससे कहा कि उसके चाचा शिक्षा विभाग में हैं और वह उसकी बाबू के पद पर नौकरी लगवा देंगे। सहपाठी की बात पर भरोसा कर हर्षित ने उसके चाचा को 2.37 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो उसकी नौकरी लगी और न ही संबंधित व्यक्ति अब फोन उठा रहा है। हर्षित ने निगोही पुलिस को तहरीर देकर रुपये ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.