शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- Shahjahnpur News: निगोही। मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगो ने युवक से छह लाख रूपये ऐठ लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। नगर पंचायत निगोही के मोहल्ला अव्दुल कलाम नगर निवासी गुरदीप ने वताया कि उसका दोस्त अनुराग मर्चेट नेवी में नौकरी करता है।अपने विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर अनुराग और उसके पिता ने गुरदीप से बारी-बारी छह लाख रूपये ले लिये। नौकरी न लगने पर गुरदीप ने दोस्त से पैसे मांगे, तो अनुराग और उसके पिता ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गुरदीप की तहरीर पर अनुराग और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...