शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को बंधक बनाने, उसके साथ शारीरिक शोषण करने और जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर सदर बाजार थाने में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी को सौंपी है। आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के गांव दोस्तपुर की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो फरवरी 2025 को उसे आशा इंटरप्राइजेज की अर्चना और गूंजा का फोन आया था। दोनों ने उसे निगोही रोड स्थित गोटिया मंदिर के पास शाहजहांपुर कार्यालय में नौकरी करने का प्रस्ताव दिया। उसे 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात कही गई थी।

नौकरी का प्रस्ताव और इंटरव्यू के लिए रकम पीड़िता के मुताबिक, अर्चना की बात ...