Shahjahnpur News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सेवा सप्ताह के तहत प्रखंड गोपाल नगर के मोहल्ला राठान स्थित देवस्थान के निकट सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 124 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। वहीं 32 मरीजों के रक्त नमूने लेकर टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू समेत अन्य जांचों के लिए भेजे गए। डॉ. नन्हे अहमद, डॉ. भगवान दीन, डॉ. पायल रानी और डॉ. रितिका सिंह ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। इस दौरान मनमोहन सिंह, गुरपाल सिंह, राजीव कश्यप, रोहित सिंह, सुधांशु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.