शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी सेतु और लोहारों वाला चौराहा का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने पर जोर दिया। निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने 20 अगस्त तक प्रथम तल का निर्माण पूरा करने और भवन को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र तैयार कराने को कहा, ताकि नगर निगम और शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय समय पर संचालित हो सकें。

गर्रा नदी पुल का निरीक्षण गर्रा नदी पर बने सेतु के निरीक्षण के दौरा...