शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा क्षेत्र के पिलखना गांव में सोमवार सुबह निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे के दौरान लिंटर के नीचे काम कर रहे दो सगे भाई दब गए। अचानक हुई घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। गांव निवासी होरीलाल का मकान निर्माणाधीन है। सोमवार सुबह उसके मकान की छत पर लिंटर डाला गया था। इसी दौरान अचानक लिंटर भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय होरीलाल के दो बेटे शत्रुघ्न (25) और सचिन लिंटर के नीचे मौजूद थे। लिंटर गिरने से दोनों उसके मलबे में दब गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्का...