Shahjahnpur News: निर्माणाधीन मकानों के मजदूरों में मारपीट, दो घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में लालबाग चौराहे के पास निर्माणाधीन दो मकानों के मजदूरों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष का एक मजदूर भी चोटिल हुआ। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हरदोई रोड पर अमरदीप गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में दूसरे तल पर काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूर जगदीश निवासी बेहटी, थाना सेहरामऊ दक्षिणी के हाथ से लकड़ी का टुकड़ा नीचे गिर गया, जो पास में बन रहे दूसरे मकान के एक मजदूर को लग गया। इससे नाराज होकर दूसरे मकान के कई मजदूर मौके पर पहुंचे और आरोप है कि उन्होंने जगदीश को नीचे उतारकर लाठी-डंडों से पीट दिया। सूचना पर पहुंची रामचंद्र मिशन पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.