शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम उदियापुर में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन दीवार गिरने से घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम उदियापुर निवासी मुनेन्द्र की आठ वर्षीय पुत्री नताशा मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और वह उसके मलबे में दब गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और बच्ची को मलबे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना सुबह करीब 9:45 बजे पीआरवी को मिली। सूचना पर रोजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल...