शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने गुरुवार को चार खंभा स्थित निर्माणाधीन आधुनिक आधार सेवा केंद्र का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को 25 दिनों के भीतर सभी निर्माण कार्य पूरे कर केंद्र को संचालन के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आधार सेवा केंद्र के सहायक प्रबंधक संदेश श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार की योजना के तहत शर्मा जी का डेरा परिसर, चार खंभा में आधुनिक एवं सुविधायुक्त आधार सेवा केंद्र बनाया जा रहा है। केंद्र शुरू होने के बाद नए आधार नामांकन के साथ नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट और दस्तावेज अद्यतन सहित सभी प्रमुख आधार सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। यह भी पढ़े...