शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। निपुण भारत मिशन और बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और बच्चों का लर्निंग गैप दूर करने पर जोर दिया।

बैठक का आयोजन गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का विषयवार निपुण मॉक टेस्ट आठ सितंबर को कराने की तारीख तय की गई। डीएम ने कहा कि 18 अगस्त को होने वाली मासिक शिक्षक संकुल बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल हों। बैठक में शिक्षकों की ओर से लर्निंग गैप दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रस्तुतीकरण भी कराया जाए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की समीक्षा में मदनापुर में विद्यालय निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बताया गया कि भवन के लिए भूमि उ...