Shahjahnpur News: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, रेफर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी अरविंद मिश्र (50) पुत्र रमाशंकर मिश्र रविवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह खुटार की एक दुकान पर काम करते हैं। रविवार रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौटते समय खुटार-पूरनपुर मार्ग पर गुरघिया मोड़ के पास एक निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने डायल 112 पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी खुटार पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.