शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: निगोही। विकास कार्य न होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओ ने नगर पंचायत निगोही के आफिस के सामने धरना-प्रदर्शन किया। नगर पंचायत निगोही में विकास कार्य बंद होने और सड़क पर आवारा पशुओ की दिनोदिन बढ़ती संख्या के साथ नगर की विभिन्न समस्याओ को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओ ने कुछ दिन पूर्व ईओ को श्रापन दिया था। तय समय सीमा गुजरने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से नाराज कार्यकर्ताओ ने आज नगर पंचायत आफिस के में गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। देवेन्द्र सिंह ने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर लक्ष्मण प्रसाद,माधुरी देवी कुशवाहा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...