शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: निगोही-संवाददाता। हजरत पीरान ए पीर दस्तगीर का सालाना उर्स ए गौसुल आज़म गुरूवार सुबह शुरू हो गया। निगोही के खानकाह कादरिया अल जामिया तुल गौसिया गौस नगर में आयोजित होने इस चार दिवसीय उर्स के पहले दिन कुरआन ख्वानी हुई। हाफ़िज़ मोहम्मद फाजिल कादरी के प्रतिनिधि मौलाना तारिक क़ादरी और हाशिम क़ादरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 2अक्टूबर दिन जुमा हल्का ए ज़िक्र,परचम कुशाई और रात 9 बजे तकरीर उलमा ए इकराम होगी। तीन अक्टूबर को फातिहा ख्वानी के साथ तरहई मुशायरा होगा। अंतिम दिन कुलशरीफ मे दास्तार बन्दी के साथ लंगर चलेगा। उर्स में बिहार,दिल्ली प्रांत के साथ बरेली बदायूं,पीलीभीत, लखीमपुर आदि जनपद से जायरीन शिरकत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...