शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। छह महीने में खराब होने लगीं शहर की डेकोरेटिव लाइटों को लेकर नगर निगम की सख्ती का असर दिखने लगा है। शिकायतों के बाद संबंधित फर्म ने लाइटों की जांच और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। फर्म की ओर से सभी लाइटों की जलती हुई जियो टैग फोटो नगर निगम के अधिकारियों को भेजी गई हैं। जांच के बाद करीब 99 प्रतिशत डेकोरेटिव लाइटें जलती मिली हैं। नगर निगम ने करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से शहर में लगाई गईं सभी 152 डेकोरेटिव लाइटों की तकनीकी जांच कराने के निर्देश नगर निगम ने दिए थे। इसके बाद फर्म के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खराब लाइटों को दुरुस्त करने के साथ उनका सत्यापन शुरू किया। कचहरी मार्ग समेत शहर के कई हिस्सों में डेकोरेटिव लाइटों के खराब होने की शिकायतें सामने आई थीं। करीब एक लाख रुपये की लागत वा...