Shahjahnpur News: नाले पर अतिक्रमण से सफाई ठप, लोक विहार में दुर्गंध से लोग परेशान
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लोक विहार कॉलोनी में नाला निर्माण के बावजूद अतिक्रमण और नियमित सफाई न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सत्यम इम्पीरिया से दमहा नाला तक बने नाले पर कई स्थानों पर मकान मालिकों और दुकानदारों ने स्लैब डालकर तथा पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया है। इसके कारण नगर निगम की सफाई टीम नाले तक नहीं पहुंच पा रही है और लंबे समय से उसमें गंदगी जमा है। नाले से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में जल निकासी बाधित होने से जलभराव का खतरा और बढ़ जाता है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। लोगों ने नगर निगम से अतिक्रमण हटाकर नियमित सफाई कराने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.