शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: बंडा। नाली निर्माण को लेकर नाराज एक युवक शनिवार सुबह ब्लॉक परिसर में बने टावर पर चढ़ गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और परिजनों के काफी समझाने के बाद युवक नीचे उतरा। कस्बा बंडा के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सरवन का पुत्र महेंद्र शनिवार को सुबह करीब पांच बजे घर से बिना बताए ब्लॉक परिसर पहुंचा और वहां बने टावर पर चढ़ गया। करीब 6:30 बजे मोहल्ले के लोगों ने उसे टावर पर देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Mau News: सड़क की मांग को लेकर पानी टंकी पर चढ़ा युवक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महेंद्र को नीचे उतारने के लिए उसका चचेरा भाई हिमांशु भी टावर पर चढ़ा और काफी देर तक उसे समझाता रहा, लेकिन वह नीचे आने को तैय...