शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दुर्गा होटल से महिला थाने तक बनने वाले ह्यूम पाइप नाले का निर्माण शुरू होते ही नगर निगम के सामने बड़ी तकनीकी चुनौती खड़ी हो गई है। करीब तीन मीटर गहरी खोदाई शुरू होते ही जमीन के नीचे बीएसएनएल, एयरटेल, रिलायंस जियो, जलकल की पाइपलाइन, बिजली की भूमिगत केबल और कैंट क्षेत्र से सटी सेना की यूटिलिटी लाइनें मिलने लगीं। स्थिति को देखते हुए मशीनों से खोदाई तत्काल रोकनी पड़ी। मामला सामने आते ही अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी एक्शन में आ गए और संबंधित सभी विभागों को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए, ताकि उनकी निगरानी में खोदाई कराई जा सके और किसी भी महत्वपूर्ण लाइन को नुकसान न पहुंचे。

जलनिकासी समस्या का समाधान नगर निगम शहर की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या के स्थायी समाधान के लिए...