शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: खुटार, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और नकदी लेकर फरार होने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया, जबकि दूसरा डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया।महिला ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ गोला रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। वहीं, जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र के गांव सौखिया निवासी आजाद और उसका भाई शकील भी काम करते थे। आरोप है कि इसी दौरान आजाद की उसकी 14 वर्षीय बेटी से जान-पहचान हो गई। महिला के अनुसार, शुक्रवार को दोनों भाई ई-रिक्शा से उसके गांव पहुंचे और आजाद ने किशोरी को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि किशोरी घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर उनके साथ जाने लगी। रास्ते मे...