Shahjahnpur News: नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में चार पर मुकदमा
शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने तहरीर में बताया कि उसके मकान में कुछ राजमिस्त्री किराये पर रहते थे। आरोप है कि 26 अगस्त की रात नईम उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। सुबह जानकारी होने पर बेटे ने नईम को फोन किया तो उसने किशोरी को ननिहाल में छोड़ने की बात कही, लेकिन वह वहां नहीं मिली। परिजन नईम के गांव बरनई पहुंचे, जहां उसकी बहन गुड़िया, सईद और फजील ने कथित गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.