Shahjahnpur News: नवोदय विद्यालय में माहौल शांत, बरती जा रही सतर्कता
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन को हटाने की मांग को लेकर हाल ही में हुए छात्रों के धरना प्रदर्शन के बाद अब परिसर का माहौल पूरी तरह शांत है। हालांकि एहतियात के तौर पर विद्यालय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। विद्यालय में शिक्षण कार्य पूर्व की तरह सामान्य रूप से संचालित हो रहा है, लेकिन छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच संवेदनशीलता का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यपाल गंगवार ने सभी शिक्षकों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान शिक्षकों को छात्रों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही छात्रों को भी स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.