शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- Shahjahnpur News: क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने शुक्रवार दोपहर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का तीन माह पहले फर्रुखाबाद के एक गांव में विवाह हुआ था। उसके पिता दिव्यांग हैं, जबकि मां कैंसर से पीड़ित हैं और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। चार दिन पहले युवती का भाई और पति मां को दवा दिलाने दिल्ली गए थे। घर पर युवती पिता के साथ थी। दोपहर करीब दो बजे पिता ने बेटी को आवाज दी, जवाब न मिलने पर अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पति और मां को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...