Shahjahnpur News: नवरात्रि पन्ना:: सीता हरण से बाली वध तक की लीलाओं का मंचन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला में शुक्रवार को सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध, शबरी भक्ति, हनुमान मिलन और बाली वध की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम की मर्यादा, भक्ति और मित्रता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव एके व्यास, देवेश दीक्षित, सुरक्षा पर्यवेक्षक राममोहन अग्निहोत्री और निर्देशक अंकित सक्सेना ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर किया। मंचन में दिखाया गया कि सूर्पणखा खर-दूषण और त्रिशिरा के वध की जानकारी रावण को देती है। इससे क्रोधित रावण मामा मारीच की सहायता से सीता हरण की योजना बनाता है। सीता को लंका ले जाते समय जटायु रावण से युद्ध करते हैं, लेकिन रावण उनके पंख काट देता है। घायल जटायु श्रीराम को सीता हरण की जानकारी देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.