Shahjahnpur News: नवजात की बिक्री के आरोप की जांच की मांग
शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: पुवायां। हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ के पदाधिकारियों ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामले की जांच की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद नवजात को कथित रूप से दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पदाधिकारियों का आरोप है कि संविदा पर तैनात कुछ चिकित्सकों से जुड़े मामले में महिला का प्रसव कराया गया था। प्रसव के बाद नवजात को कथित रूप से किसी अन्य व्यक्ति को सौंपे जाने की बात सामने आई। ज्ञापन देने वालों में आनंद पांडेय, राघव श्रीवास्तव, यश दीक्षित और भारत राठौर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अजब विभाग का गजब कारनामा, तीन महीने में महिला का दो बार प्रसव !
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.