शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में शनिवार को महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता तथा प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में नगर निगम सदन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संपत्ति कर की चालू मांग पर 10 प्रतिशत छूट की अवधि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया, ताकि अधिक से अधिक करदाताओं को राहत मिल सके। इसके अलावा शहर में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ी फॉगिंग मशीन की खरीद, स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत पौधारोपण, जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नालों का निर्माण, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए कल्याण केंद्र की...