Shahjahnpur News: नगर आयुक्त ने परखी शहर की सफाई व्यवस्था
शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और जनसुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बहादुरगंज स्थित पिंक टॉयलेट का भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने रेती रोड पर पानी की टंकी के पास, सुभाष चौराहा, बसों वाली ठेकी तिराहा से हनुमत धाम रोड, केरुगंज से पक्का पुल रोड और खिरनीबाग स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क के सामने के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों सहित अन्य स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति देखी। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखी जाए और नियमित सफाई में लापरवाही न हो। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: नगर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था परखी, पिंक टॉयलेट का भी किया निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.