Shahjahnpur News: नगरिया मोड़ और बख्शी तिराहे पर लगातार हादसों पर डीएम सख्त
शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बरेली-शाहजहांपुर मार्ग पर नगरिया मोड़ और बख्शी तिराहे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गंभीरता से लिया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति, परिवहन सुरक्षा समिति एवं विद्यालय सुरक्षा यान समिति की बैठक में उन्होंने दोनों स्थानों पर तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जिन स्थानों पर बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में विद्यालय सुरक्षा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.