Shahjahnpur News: धूमधाम से मनाया गया विहिप का 62वां स्थापना दिवस
शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। गांव कोठा खेतल में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम प्रखंड मंत्री ज्ञानेंद्र शर्मा के निवास पर हुआ। मुख्य वक्ता जिला सह मंत्री गुरपाल सिंह ने संगठन की स्थापना और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित करने, संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्रहित में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समापन भारत माता और भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ। इस दौरान राजीव कश्यप, कल्याण मिश्रा, दीनदयाल गंगवार, सुरेश चंद्र शंखधार, रामरतन गंगवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सनातनियों को संगठित करने के उद्देश्य से हुई है विहिप की स्थापना: कौशल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.