शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: पुवायां। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर तिराहा बाजार स्थित श्री ठाकुर जगमोहन लाल मंदिर मैं जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और राधा कृष्ण की झांकी निकालकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। और केक काटकर जन्मदिन मनाया।उसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उसी के साथ भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में मनोज कुमार गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, अनुराग गुप्ता, रजत गुप्ता सहित मंदिर के पदाधिक...