शाहजहांपुर, नवम्बर 11 -- Shahjahnpur News: मदनापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के फिरोजपुर डूंडा गांव में धार्मिक झंडे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दुकान पर शुरू हुई कहासुनी गाली-गलौज और धक्कामुक्की तक पहुंच गई। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना बीते पांच नवंबर की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी चंदन सिंह विनय सिंह की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बृजेश मौर्य अपने साथी अमनदीप मौर्य के साथ बाइक से वहां पहुंचे। उनकी बाइक पर धार्मिक झंडा लगा हुआ था। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पहले हंसी-मजाक में बातचीत हो रही थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: करजा : बाइक सटने के विवाद में घर पर हमला, आधा दर्जन जख्मी इसी दौरान झंडे को लेकर टिप्पणी की...