Shahjahnpur News: धान रोपाई के बीच सूखी पड़ी नहर, महंगे डीजल से सिंचाई को मजबूर किसान
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। धान की रोपाई के सबसे अहम समय में क्षेत्र की नहर पिछले एक माह से सूखी पड़ी है। इससे किसानों के सामने सिंचाई का संकट गहरा गया है। गन्ने की फसल और धान की बेड़ को बचाने के लिए किसान महंगा डीजल खर्च कर पंपिंग सेट से सिंचाई करने को मजबूर हैं। जिन किसानों के पास बोरिंग या पंपिंग सेट की सुविधा नहीं है, उनकी फसलें पानी के अभाव में सूखने लगी हैं। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन नहर में पानी न होने से रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: नहरें सूखी, धान की रोपाई पर संकट गन्ने की फसल को भी इस समय नियमित सिंचाई की जरूरत है। इसके बावजूद सिंचाई विभाग ने नहर बंद कर रखी है। किसानों का आरोप है कि हर वर्ष सिंचाई के मौसम में ही नहर बंद कर मरम्मत कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.