शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान क्रय नीति से नाराज शाहजहांपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने सरकारी कार्यों से विरत रहने की चेतावनी दी है। अध्यक्ष सुधीर कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मिलर्स ने प्रोत्साहन राशि बहाल करने और हाइब्रिड धान में चावल की कम रिकवरी को देखते हुए छूट 1.5 से बढ़ाकर दो प्रतिशत करने की मांग की है। एसोसिएशन ने सरकारी एजेंसियों पर बकाया भुगतान और सीएमआर संप्रदान तत्काल कराने की मांग भी उठाई। मिलर्स ने बारदाने की कमी, फोर्टिफाइड राइस सप्लायरों की सीमित संख्या और एफसीआई गोदामों में जगह की समस्या दूर करने पर जोर दिया। मांगें नहीं माने जाने पर सीएमआर कार्य ऐच्छिक करने की मांग की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि मौजूदा नीति से चावल उद्योग संकट में है।

हिंदी हिन्द...