शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: पुवायां, संवाददाता। धान क्रय केंद्रों पर धान का अंबार लगा हुआ है। तौल न होने से केंद्रों पर हजारों कुंतल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश व तेज हवाओं की एडवाइजरी जारी की है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र प्रभारियों की लापरवाही सामने आ रही है। धान को ढकने के लिए तिरपाल तक नहीं डाला जा रहा है। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से अपनी धान की फसल लेकर केंद्रों पर पड़े हैं। तौल धीमी गति से हो रही है। यदि बारिश हुई तो पूरा धान भीग कर खराब हो जाएगा, जिसका नुकसान सीधे किसानों को उठाना पड़ेगा।मौसम यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मंडी में खुले आसमान में पड़ा धान हटाने की अपील विभाग की चेतावनी के बाद भी अधिकांश केंद्रों पर न तो पर्याप्त तिरपाल की व्यवस्था है और न ही धान को...