Shahjahnpur News: धर्मस्थल की दीवार हटाने पर विवाद, सीएम से शिकायत
शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: खुटार। नगर के मोहल्ला बगियानाथ निवासी राजकुमार मिश्रा ने नगर पंचायत पर निर्माणाधीन धर्मस्थल की दीवार हटाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह पिछले पांच दिनों से अपने घर के गेट के पास स्थित अपनी भूमि पर धर्मस्थल का निर्माण करा रहे थे। इसी बीच किसी ने शिकायत कर दी कि निर्माण पानी निकासी की भूमि पर किया जा रहा है, जबकि नाली का पानी सामान्य रूप से निकल रहा था। आरोप है कि 27 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद निर्माणाधीन दीवार हटवा दी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। राजकुमार मिश्रा ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है। उधर, अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने बताया कि जांच में संबंधित निर्माण नगर पंचायत की भूमि पर पाया गया। इसलिए केवल अवैध रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.