शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। दो बाइकों की भिड़ंत में ग्राम पहरुआ निवासी कल्लू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना दोपहर करीब 11 बजे की है। कल्लू यादव बाइक से जलालाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...