शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- Shahjahnpur News: पुवायां। बरगदिया गांव में दो दिन से लापता चल रहे 36 वर्षीय मजदूर का शव मंगलवार शाम गांव के तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। गांव निवासी छेलन बाबू मेहनत-मजदूरी कर पत्नी बबली और चार बच्चों का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, वह शराब पीने के आदी थे। दो दिन पहले वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला。

गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगलवार सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने पुवायां थाने पहुंचकर छेलन की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस...