शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क निर्माण के दौरान पाइपलाइन टूटने से मोहनगंज और आसपास के करीब 10 हजार लोगों की पेयजल आपूर्ति पिछले दो दिनों से ठप है। बुधवार सुबह से बंद हुई सप्लाई गुरुवार देर शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों को पीने के पानी से लेकर नहाने, खाना बनाने और दैनिक जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह सड़क की खोदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे केवल पांच मिनट के लिए बेहद धीमी गति से पानी आया, फिर सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। बुधवार पूरे दिन और रात पानी नहीं आया। गुरुवार सुबह भी लोगों की टोंटियां सूखी रहीं। करीब 48 घंटे तक पानी की आपूर्ति बाधित रहने से मोहनगंज, तेल टंकी रोड के एक हिस्से, हॉकी क्लब के आसपास सहित कई मोहल्ल...