Shahjahnpur News: दो गांव के युवकों में हुआ विवाद, मारपीट
शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- Shahjahnpur News: निगोही। सोमवार रात कुकहा और पकड़िया गांव के लोग दो युवकों के विवाद के बाद आमने-सामने आ गए। दोनों युवकों के शराब पीने के बाद गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। इसकी जानकारी गांवों में पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के लोग जुट गए और फायरिंग होने लगी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मंगलवार दोपहर दोनों गांवों के सम्मानित लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: जमीन पर पिलर लगाने को लेकर विवाद, मारपीट व फायरिंग, पिस्टल का खोखा बरामद यह भी पढ़ें- Orai News: हवाई फायरिंग में लाइसेंसी बंदूक जब्त, दोनों पक्षों पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.