शाहजहांपुर, नवम्बर 13 -- Shahjahnpur News: तिलहर। दोदराजपुर श्री रामलीला मेला आयोजन की भव्य श्री राम बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। भगवान स्वरूप झांकियां बारात में आकर्षण का केंद्र रही और बारात का कई जगह पर स्वागत किया गया। गुरुवार को मेला आयोजन सोनू खन्ना के आवास से भगवान स्वरूप झांकियों का कमेटी अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि ने तिलक कर राम बारात का शुभारंभ किया। मेला आयोजक विवेक मेहरोत्रा सोनू के आवास पर पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया और जलपान कराया गया। श्री राम बारात क‌ई मोहल्लों से होती हुई देर रात मेला स्थल पर आकर संपन्न हुई। श्री राम बारात में भगवान श्री राम दरबार, भस्म आरती झांकी, काली अखाड़ा सहित अन्य कई मनमोहक झांकियां थी। सोनू खन्ना ने बताया कि 18 नवंबर को श्री हनुमान जी के द्वारा लंका दह...