शाहजहांपुर, अगस्त 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार पर जनपद के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्तों ने मंदिरों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई मंदिरों में तड़के चार बजे से ही दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया है। जिले के प्रमुख शिवालयों में खुटार, तिलहर, कांट, जलालाबाद, निगोही और कलान क्षेत्र के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। महिलाओं, युवाओं और कांवड़ियों की विशेष भीड़ देखने को मिली। कलान के पटना देवकली मंदिर में सबसे अधिक भीड़ कलान क्षेत्र स्थित प्राचीन पटना देवकली मंदिर में दूसरे सावन सोमवार पर सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे। यह भी प...