Shahjahnpur News: दुष्कर्म के प्रयास के बाद मारने की कोशिश, आरोपी ने भी खाया जहर
शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला की तहरीर पर उसके पति के दोस्त के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, गला दबाने और जान से मारने की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी के परिजनों ने महिला पर आरोपी को विषैला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपचार के बाद दोनों पक्षों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति सऊदी अरब में हैं और वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि सात जुलाई की सुबह करीब साढ़े तीन बजे पति का दोस्त गुलजार कुरैशी निवासी केरुगंज, थाना चौक कोतवाली, उसके घर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही वह जबरन अंदर घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.