Shahjahnpur News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज, संवाददाता। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और दो बार गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता का न्याय की मांग करते हुए वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस के मुताबिक, अल्हागंज क्षेत्र की अनुसूचित जाति की युवती ने मोहल्ला अंधुई निवासी टिंकू गुप्ता उर्फ अर्पित पर तीन साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया था। युवती की तहरीर पर 10 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने वीडियो में न्याय नहीं मिलने पर भूख हड़ताल करने और लखनऊ जाकर आत्महत्या करने की बात कही थी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, युवती ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.